फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: चुराचांदपुर में आदिवासी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 20 Aug 2023 06:45 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मणिपुर पुलिस ने बताया कि मृत आदिवासी व्यक्ति को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है। आशंका जताई जा रही है कि गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को मोटरसाइकिल सवार 53 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन के तहत खुगा तम्पाक इलाके में हुई। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कई गोलियों के घाव वाले लालखानथांग (53) का शव सुबह करीब 7 बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय में खुगा तम्पाक तुइथानपी के पास बरामद किया गया। लालखानथांग मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के न्यू लम्का इलाके में डोरकास रोड का निवासी था। इस बीच मणिपुर पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि मृत आदिवासी व्यक्ति को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है। आशंका जताई जा रही है कि गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस दोपहिया वाहन पर वह व्यक्ति सवार था, उसे भी अपराध स्थल से बरामद कर लिया गया। मामला भी दर्ज कर लिया गया है और लालखानथांग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मणिपुर के चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें