फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: उग्रवादी हमले में बीएसएफ का जवान बलिदान, उखरुल में तनाव

Sat, 11 Apr 2026 06:48 AM IST
Nitin Gautam अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा बढ़ रही है। बीते दिनों दो बच्चों की मौत का मामला अभी तक गरमाया हुआ है। अब उग्रवादी हमले में एक बीएसएफ जवान भी बलिदान हो गए हैं। 
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। 170वीं बटालियन के कांस्टेबल मिथुन मंडल शाम 4:30 बजे मोंगकोट चेपु क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी एक गोली उन्हें लगी। घायल अवस्था में उन्हें इंफाल के रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद जवान पश्चिम बंगाल के भगजन टोला गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


बीएसएफ जवान के बलिदान पर सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, 'कांस्टेबल मिथुन मंडल की शहादत अत्यंत दुखद है। कर्तव्य की वेदी पर उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी और शांति एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है।' फरवरी से जातीय हिंसा का सामना कर रहे इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को दो दिन और बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लागू हो गया। यह रोक इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, ककचिंग और बिष्णुपुर जिला में लागू रहेगी। सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे-व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिये अफवाहों और भ्रामक जानकारी फैलने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से हथियार छीनने के प्रयास में छह युवक गिरफ्तार
हींगगांग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमला करने और हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें