फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 28 घर जलाए; नागा और कुकी बस्तियों पर हमला, जंगलों में भागे लोग; क्या है पूरा मामला?

Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, इंफाल।

सार

मणिपुर के कामजोंग जिले में 24 घंटे के भीतर 28 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों पर हुए हमलों के बाद लोगों को घर छोड़कर जंगलों और सेना के शिविर में शरण लेनी पड़ी। आखिर हिंसा की इन घटनाओं के पीछे क्या वजह है ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के कामजोंग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 घरों में आग लगा दी गई। संदिग्ध उग्रवादियों ने नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों को निशाना बनाया। इसके बाद आम लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने जंगलों और सेना के पास के एक शिविर में शरण ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नागा समुदाय के कितने घर जलाए गए?
रविवार को म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पिलोंग और स्काइप गांवों में अज्ञात उपद्रवियों ने नागा समुदाय के लोगों के 13 खाली घरों में आग लगा दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया, इस घटना के संबंध में जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित पिलोंग समेत नागा गांवों पर पहले भी हमले हुए थे। इसके बाद इन घरों को खाली कर दिया गया था।

गोलीबारी में कौन-कौन घायल हुआ?
एक अन्य घटना में रविवार सुबह दो लोग घायल हो गए। अज्ञात हथियारबंद उपद्रवियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर ग्वालटाबी और महादेवा के बीच जा रही एक कार पर गोलीबारी की। यह घटना उखरुल जिले में लितान थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


कुकी समुदाय के गांव में क्या हुआ?
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात कामजोंग जिले के चासाद गांव में कुकी समुदाय के 15 घरों में आग लगा दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। उन्होंने जंगलों और पास के सेना शिविर में शरण ली। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया और घरों में आग लगा दी।

हमले में कितने लोगों की मौत हुई?
यह घटना गांव पर हुए एक हमले में कुकी समुदाय के एक आम नागरिक की मौत और चार अन्य लोगों के गोली लगने से घायल होने के कुछ घंटे बाद हुई। पुलिस ने कहा कि प्रभावित इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल और कामजोंग पुलिस की संयुक्त टुकड़ी तैनात की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने चासाद में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने कुकी समुदाय के नागरिक की मौत पर दुख जताया। साथ ही, घायल गांव के नेताओं और विस्थापित परिवारों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने घरों को जलाने की घटना को असहनीय अपराध बताया।

ये भी पढ़ें: 13 करोड़ वोट काटने का आरोप: सीईसी पर महाभियोग की मांग; 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन, क्या है पूरा विवाद?

किपगेन ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों को चौबीस घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। साथ ही, इस घटना के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के निर्देश दिए। 

कामजोंग जिले के मुख्यालय में शनिवार रात एक अन्य घटना हुई। एक दूसरे समुदाय के प्रतिद्वंद्वी हथियारबंद समूहों ने गांव पर हमला किया। इसमें तंगखुल नागा समुदाय के तीन आम नागरिकों को गोली लगी और वे घायल हो गए।
विज्ञापन


अब तक कितने लोगों की मौत हो चुकी है?
फरवरी से तमेंगलॉन्ग, कामजोंग, उखरुल, कांगपोकपी और नोनी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है। इन झड़पों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जनों घरों को आग के हवाले कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें