फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: आईजीपी के वाहन को लगाई आग, 30 लोग गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

पुलिस के मुताबिक महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर में इंफाल शहर के दक्षिणी हिस्से में इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सड़क पर क्वाकीथेल में आईजीपी (खुफिया) कबीब के आवंटित वाहन को आग लगा दी...
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) के वाहन में आग लगाने के आरोप में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। इसमें ड्राइवर के घायल होने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर में इंफाल शहर के दक्षिणी हिस्से में इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सड़क पर क्वाकीथेल में आईजीपी (खुफिया) कबीब के आवंटित वाहन को आग लगा दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर में इंफाल हवाईअड्डे के पास क्वाकीटेल इंफाल में सड़क को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने आईजीपी के वाहन को रोका और उसे जलाकर राख कर दिया।

यह घटना तब शुरू हुई जब मीरा पैबी (महिला निगरानी) के सदस्यों ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे निंगथौखोंग में इंफाल से इंफाल की ओर लगभग 42 किमी दूर मोइरांग से आ रही कुछ नागरिक महिलाओं, जिन पर उन्हें कुकी होने का संदेह था, ले जा रहे एक सेना के काफिले को रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें