फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: घायल BJP विधायक वाल्टे की हालत गंभीर, बेटे ने कहा- फेफड़ों की बीमारी के बाद दिल्ली एयरलिफ्ट

Mon, 09 Feb 2026 07:04 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके बेटे ने बताया कि फेफड़ों की बीमारी सामने आई है और भीड़ हिंसा में लगी चोटों के बाद से स्वास्थ्य लगातार खराब है। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और फिर इम्फाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विधायक वाल्टे और उनके बेटे - फोटो : X-@ANI/(वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चुराचांदपुर से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। जातीय हिंसा में घायल रहे विधायक की हालत फिर बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। परिवार ने बताया है कि अब फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या सामने आई है। बेटे के ताजा बयान के बाद मामला फिर सुर्खियों में है। राज्य सरकार ने भी उनके इलाज को लेकर सक्रियता दिखाई है।
विज्ञापन


विधायक के बेटे डेविड मंग वाल्टे ने बताया कि दो दिन पहले फेफड़ों की बीमारी का पता चला। उन्होंने कहा कि अभी हालत थोड़ी स्थिर है, लेकिन वह अब भी गंभीर स्थिति में हैं। बेटे के मुताबिक भीड़ हिंसा में गंभीर चोट लगने के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुकी, मेइतेई और जोमी समुदायों के बीच तनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर लौटते समय उन पर अरामबाई तेंगोल समूह ने हमला किया था।

ये भी पढ़ें- NCP Merger: शरद और सुप्रिया की आतुरता के बीच सुनेत्रा ने साधी चुप्पी, अधर में लटका एनसीपी विलय का मामला
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत, आईसीयू में भर्ती
स्वास्थ्य बिगड़ने पर विधायक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम उन्हें तेज सांस की दिक्कत हुई। डॉक्टरों ने जांच के बाद पल्मोनरी एडिमा यानी फेफड़ों में तरल भरने की समस्या बताई। हालत नाजुक होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत बड़े केंद्र पर रेफर करने की सलाह दी, ताकि उन्नत इलाज मिल सके।

इम्फाल से चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा
विधायक को चुराचांदपुर से एम्बुलेंस के जरिए इम्फाल लाया गया। इसके बाद चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अस्पताल भेजा गया। इम्फाल के बिर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Parliament: भारत-यूएस व्यापार समझौते पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, सदन में टकराव के आसार
विज्ञापन


2023 की जातीय हिंसा में हुए थे गंभीर रूप से घायल
गौरतलब है कि तीन मई 2023 को मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के दौरान वुंगजागिन वाल्टे पर भीड़ ने हमला किया था। उस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। राज्य में मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बेघर हुए। उसी हिंसा के बाद से विधायक का इलाज चलता रहा है और वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए थे।

सरकार बोली- शांति बहाली के प्रयास जारी
भाजपा विधायक टोंगब्राम रोबिंद्रो सिंह ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मणिपुर के लोग विधायक के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि उनके इलाज में हर जरूरी मदद दी जा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें