फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ तेज किया अभियान, आरएएफ के तीन कर्मी निलंबित

Sat, 27 May 2023 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक सेना के ऑपरेशंस को जारी रखते हुए, सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में शनिवार से कांगचुक, मोटबंग, सैकुल, पुखाओ और सगोलमंग के इलाकों में कई तलाश अभियान शुरू किए हैं ताकि इन क्षेत्रों में सक्रिय किसी भी सशस्त्र विद्रोहियों पर नज़र रखी जा सके...
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में सेना ने संवेदशील इलाकों में तैनाती बढ़ा दी है। शनिवार को सेना और अमस राइफल्स के जवानों ने खुफिया आधार पर मिली जानकारी के आधार पर संवेदनशील फ्लैश पॉइंट्स के साथ-साथ इंफाल घाटी के आसपास के ऊंचे इलाकों में बड़े पैमाने पर विद्रोहियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आरएएफ के तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक सेना के ऑपरेशंस को जारी रखते हुए, सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में शनिवार से कांगचुक, मोटबंग, सैकुल, पुखाओ और सगोलमंग के इलाकों में कई तलाश अभियान शुरू किए हैं ताकि इन क्षेत्रों में सक्रिय किसी भी सशस्त्र विद्रोहियों पर नज़र रखी जा सके।

ये ऑपरेशन मणिपुर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सेना और असम राइफल्स के समग्र चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। सेना की टुकड़ियां जंगली और पहाड़ी इलाकों में काम करते हुए नवीनतम प्रौद्योगिकी हथियारों, उपकरणों और अन्य फोर्स मल्टीप्लायरों का उपयोग कर रहे हैं। कल रात सेना और असम राइफल्स द्वारा लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप चुराचांदपुर और

विज्ञापन

इंफाल पूर्वी जिले के एक-एक गांव में जनहानि को सफलतापूर्वक रोका गया।

आरएएफ के तीन कर्मी निलंबित

मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट के न्यू चेकॉन इलाके में आग लगाने की कोशिश के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने पुष्टि की कि 26 मई की रात को, चार लोगों ने, जिनमें से तीन आरएएफ के जवान थे, न्यू चेकॉन इलाके में एक गोमांस की दुकान पर हमला करने और कथित रूप से आग लगाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, आरएएफ के जवान सादे कपड़ों में थे। तीन आरएएफ कर्मियों, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया उनकी पहचान हरियाणा कुलदीप सिंह हैं, हरियाणा के सोनीपत के प्रदीप कुमार और यूपी के अलीगढ़ के सोमदेव आर्य के रूप में हुई है। चौथा गिरफ्तार व्यक्ति इंफाल पूर्व के एस भूपेंद्र सिंह है, जो वाहन चला रहा था। चारों फिलहाल पोरोमपत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सेना ने अपने आदेश में तीन आरएएफ कर्मियों के निलंबन का कारण नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें