फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 घरों को आग लगाई; सरकार ने पांच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

Tue, 10 Feb 2026 12:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है और इस बार हिंसा का केंद्र मणिपुर का उखरुल जिला है, जहां कई घरों को आग लगा दी गई। हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। हालात को देखते हुए सरकार ने उखरुल में पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के उखरुल में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान कई घरों को आग लगा दी गई और गोलियां भी चली। यह हिंसा उखरुल के तंगखुल नगा समुदाय के सदस्य पर कथित हमले के खिलाफ भड़की। हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और इस दौरान गोलियां भी चलीं। हालात को देखते हुए सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। यह हिंसा नगा और कुकी समुदाय के बीच भड़की है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया हिंसा उखरुल के लिटन सरेखोंग गांव में भड़की, जहां हमलावरों ने कई घरों को आग लगा दी। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। हिंसा के डर से कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर पड़ोसी जिले कांगपोकपी के सुरक्षित ठिकानों पर चले गए। हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। दरअसल कुछ दिन पहले दो तंगखुल नगा संगठनों ने उखरुल और पड़ोसी कामजोंग जिले में कुकी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था।

क्यों भड़की हिंसा?
  • इस हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी। तब लिटन गांव में सात-आठ लोगों ने तंगखुल नगा समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया था।
  • हालांकि, पीड़ित पक्ष और गांव के मुखिया ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया था। रविवार को इस पर एक बैठक होनी थी, लेकिन वह बैठक नहीं हो पाई।
  • पास के सिकिबुंग गांव के लोगों ने लिटन सरेखोंग के मुखिया के घर पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग भी की गई।
  • रविवार रात को दो समूहों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने पाबंदी लगा दी। इसके बाद सोमवार आधी रात को तंगखुल नगा समुदाय के घरों में आग लगा दी गई।
  • इसका आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। इसके बाद कुकी समुदाय के भी कुछ घर जलाए गए।
  • अपने घरों को छोड़ कर भाग रहे स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गोलीबारी रोकने में कथित विफलता को लेकर सुरक्षा बलों पर नाराजगी जताई।
  • सरकार ने हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स को इलाके में तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- खेमचंद राज्य के नए सीएम: क्या सरकार की बहाली से बदलेगी मणिपुर की तस्वीर?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें