फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी, 35 हथियार और गोलाबारूद बरामद

Thu, 08 Jun 2023 08:55 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना सूत्रों के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान मणिपुर से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए एनएच 37 पर नियंत्रण किया गया। इस दौरान सेना लगातार स्थानीय लोगों के साथ विश्वास कायम करने पर भी काम कर रही है। 
विज्ञापन
मणिपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्रों की तलाशी से पहले अवैध हथियारों की स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखते हुए अभियान चलाए गए। गैर अफस्पा क्षेत्रों में तलाशी अभियान के दौरान सेना की टुकड़ियों के साथ मजिस्ट्रेट की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। आज 35 हथियार (सभी प्रकार), गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किए गए। तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


सेना सूत्रों के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान मणिपुर से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए एनएच 37 पर नियंत्रण किया गया। इस दौरान सेना लगातार स्थानीय लोगों के साथ विश्वास कायम करने पर भी काम कर रही है। सामान्य स्थित जल्द से जल्द वापस लौटे इसके लिए भी सुरक्षाबलों के जवान लगे हुए हैं। सेना सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान यह सुनिश्चित करने के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं कि स्थानीय लोगों को कोई असुविधा न हो।

असम राइफल्स ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन
असम राइफल्स ने मणिपुर के सैकुल सब-डिवीजन के पुखाओ तेरापुर गांव के लोगों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। पुखाओ तेरापुर गांव के स्थानीय लोगों और आस-पास के राहत शिविरों में रहने वाले लोगों ने भी चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सा शिविर के दौरान असम राइफल्स के डॉक्टरों की टीम ने 238 महिलाओं और 167 बच्चों सहित लगभग 471 लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें