फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोपियों पर कार्रवाई; 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

Fri, 21 Jul 2023 05:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
मणिपुर घटना का मुख्य अपराधी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले के चारों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मणिपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि ये घटना चार मई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से संसद से सड़क तक हंगामा हो रहा है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है।   

विज्ञापन


मामला क्या है? 
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले के गांव बी. फीनोम में हुई। ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, चार मई को शाम लगभग तीन बजे 900-1000 की संख्या में कई संगठनों से जुड़े हथियारबंद लोग बी. फीनोम गांव में जबरदस्ती घुस आए। हिंसक भीड़ ने पहले सभी घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की।

बाद में इसी भीड़ द्वारा यहां की तीन महिलाओं को उनके कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और भीड़ के सामने निर्वस्त्र कर दिया गया। हैवानियत यहीं सीमित नहीं रही, एक 21 साल की लड़की का दिन दहाड़े बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान बहन को बचाने आए 19 वर्षीय छोटे भाई की मौके पर ही हत्या कर दी गई। हालांकि, पीड़िता कुछ लोगों की मदद से मौके से भागने में सफल रहीं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें