फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, संयुक्त तलाशी अभियान में सेना-पुलिस को मिली सफलता

Mon, 08 Jul 2024 01:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा

सार

कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इंफाल पूर्वी जिले के सीमावर्ती इलाकों में हथियार और गोला-बारूद जमा किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
मणिपुर पुलिस-सेना ने बरामद किया हथियारों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिंसाग्रस्त मणिपुर में सेना ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

विज्ञापन


कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इंफाल पूर्वी जिले के सीमावर्ती इलाकों में हथियार और गोला-बारूद जमा किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। साथ में डॉग स्क्वायड भी मौजूद था। तलाशी में एक हेवी कैलिबर (70 मिमी) लॉन्चर, दो 9 मिमी पिस्तौल, एक 12 बोर-सिंगल बैरल गन, एक इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड लॉन्चर, छह ग्रेनेड, दो ट्यूब लॉन्चर, गोला बारूद बरामद हुआ। बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें