फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के घाटी जिलों से 11 उग्रवादी किए गए गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद की भी बरामदगी

Fri, 04 Apr 2025 07:15 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की तरफ से उग्रवादियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच सुरक्षा बलों ने कई कार्रवाईयों में कुल 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा गोला-बारूद भी बरामद किए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कई घाटी जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, कई ऑपरेशनों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पीआरईपीएके के दो सक्रिय सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले के लांगथाबल कुंजा से गिरफ्तार किए गए, जबकि कांगलेई यावल कन्ना लुप (केवाईकेएल) का एक अन्य सदस्य उसी जिले के अवांफ पोतसांगबाम से पकड़ा गया। एक अन्य उग्रवादी, जो प्रतिबंधित केवाईकेएल (एसओआरईपीए) से संबंधित था, को थौबाल जिले के उनिंगखोंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमित शाह बोले: मणिपुर हिंसा में 260 लोग मारे गए, लेकिन बंगाल में चुनावी संघर्ष में ही ढाई सौ लोग मार दिए गए

कई जिलों से उग्रवादी किए गए गिरफ्तार
इसी तरह से सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्व जिले के चिंगरेल तेजपुर से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का एक सदस्य, कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मैतेई) का एक सदस्य, जो जिले के फाकनुंग सांगोमशांग स्थित अपने घर से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह से सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग खुनौ से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय सदस्य, केसीपी (नयन) के दो सदस्य जो कीराओ वांगखेम ममंग लेकाई से और प्रतिबंधित संगठन यूपीपीके के दो और सदस्य इंफाल पूर्व से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
इन ऑपरेशनों के दौरान, सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों में सर्च और क्षेत्र प्रभुत्व मिशन किए। कंगपोकपी जिले के न्यू केइथलमांबी पुलिस थाना के तहत मोंगपी रिज क्षेत्र में बलों ने विभिन्न प्रकार के हथियार, जिनमें राइफल, पिस्तौल, बम और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शामिल थे, बरामद किए। जब्त किए गए सामानों में दो रेडियो सेट, विभिन्न कैलिबर के पॉम्पी बम और विभिन्न आग्नेयास्त्रों के लिए गोला-बारूद शामिल थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Vibrant Village: अब सीमा सुरक्षा बलों की आंख और कान बनेंगे ये लोग, सीमा पर अपराधिक कृत्यों पर ऐसे कसेगी नकेल

सुरक्षा बलों ने 13 बंकरों को किया नष्ट
इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने एक कुकी सशस्त्र समूह की तरफ से कथित रूप से बनाए गए 13 बंकरों को नष्ट किया। वहीं, इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी क्षेत्र में, सुरक्षा बलों ने ट्विचिन और सैबोल गांवों से बम, बंदूकें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बड़ी खेप बरामद की। इस खजाने में बर्मा निर्मित इलेक्ट्रॉनिक आईईडी, 12 बोर गोला-बारूद और विभिन्न कैलिबर के पॉम्पी बम शामिल थे। एक उग्रवादी से एक पिस्तौल भी एक बरामद की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें