फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सेना के शिविर से निकला था 10 दिन से लापता व्यक्ति; समिति के प्रतिनिधियों ने CM को सौंपे साक्ष्य

Fri, 06 Dec 2024 05:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।

सार

Manipur: सेना के मुताबिक, असम के कछार जिले के मूल निवासी कमलबाबू इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे। वह 57वीं माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
समिति ने सीएम को सौंपे लापता व्यक्ति के साक्ष्य - फोटो : एक्स/एन बीरेन सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें एक 'महत्वपूर्ण सबूत' मिला है, जिससे पता चलता है कि 10 दिनों से लापता 56 वर्षीय व्यक्ति कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग स्थित सेना के शिविर से गायब हुआ था।

विज्ञापन


ये साक्ष्य उन्हें संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रतिनिधियों ने सौंपे। समिति का गठन 25 नवंबर को लैशराम कमलबाबू सिंह के लापता होने के बाद किया गया था, जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि कमलबाबू को अंतिम बार 57 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय, लेइमाखोंग में देखा गया था।

सेना के अनुसार, असम के कछार जिले के मूल निवासी कमलबाबू इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे। वह 57वीं माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय सेना ने एक सप्ताह से अधिक समय से लापता मैतेई व्यक्ति की तलाश के लिए 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें