फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई, तलाशी अभियान से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए

Fri, 20 Oct 2023 10:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी टॉकी सेट सहित 132 युद्ध जैसे सामान भी बरामद किए। बरामद हथियारों में तीन एके 47/56 राइफल और कार्बाइन मशीन गन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त सामान को सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के सागोलमांग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत शांतिपुर, खामेनलोक और वाकन इलाकों से गुरुवार को हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

जब्त किए गए हथियारों में एके 47/56 की तीन संख्या सहित 36 हथियार, चार कार्बाइन मशीन गन, सात एसएलआर और 1,615 हथगोलों सहित 82 गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी टॉकी सेट सहित 132 युद्ध जैसे सामान भी बरामद किए। बरामद हथियारों में तीन एके 47/56 राइफल और कार्बाइन मशीन गन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त सामान को सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

मणिपुर पुलिस के 132वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य की पुलिस को अपराधों को रोकने और संपत्ति की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वेच्छा से हथियार आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें