फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले की सीमा पर जुटे 100 से अधिक हथियारबंद, फायरिंग, एनएच-2 को किया अवरुद्ध

Thu, 09 Nov 2023 02:47 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, इंफाल

सार

जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों को सुरक्षा बलों ने हाई कैनाल क्षेत्र तेराखोंगसांगबी (बिश्नुपुर-चुराचांदपुर जिले की सीमा) के रोक पास दिया। यह भी जानकारी मिली है कि हथियारबंद बदमाशों ने मुआलनगत गांव की ओर छोटे हथियारों से कुछ राउंड फायरिंग की और तीन मोर्टार शैल भी दागे...
विज्ञापन
Manipur Police - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले की सीमा पर बसे मुलंगट गांव में गुरुवार सुबह गोलीबारी की खबर आ रही है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। घटना के बाद दोनों ओर समुदाय जुटने शुरू हो गए हैं। जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों सुरक्षाबलों के आवाजाही को रोकने के लिए एनएच-2 को अवरुद्ध कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब सात बजे, लगभग 100 सशस्त्र बदमाशों, जिन पर वीबीआईजी/सशस्त्र मैतेई बदमाश होने का संदेह है, ने सामान्य क्षेत्र तेराखोंगसांगबी (बिष्णुपुर जिला) में जुटना शुरू कर दिया और मुआलनगत गांव (चुराचांदपुर जिला) में प्रवेश करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों को सुरक्षा बलों ने हाई कैनाल क्षेत्र तेराखोंगसांगबी (बिश्नुपुर-चुराचांदपुर जिले की सीमा) के रोक पास दिया। यह भी जानकारी मिली है कि हथियारबंद बदमाशों ने मुआलनगत गांव की ओर छोटे हथियारों से कुछ राउंड फायरिंग की और तीन मोर्टार शैल भी दागे। जिसमें से एक मोर्टार शेल फट गया। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जुटने शुरू हो गए हैं।

इस बीच, कथित तौर पर बिष्णुपुर क्षेत्रों की मीरा पैबिस ने सुरक्षा बलों की आवाजाही को रोकने के लिए मोइरांग, नारानसेना और बिष्णुपुर बाजार क्षेत्रों के पास इंफाल चुराचांदपुर अक्ष पर सड़क (एनएच-2) को अवरुद्ध करना शुरू कर दिया है। हिंसक गतिविधियों को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें