फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मैतई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसा जारी, निषेधाज्ञा के बावजूद रात भर हुए विरोध प्रदर्शन

Mon, 09 Jun 2025 11:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

इंफाल पूर्वी जिले के सेकमाई और कोइरेनगाई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को बाधित कर दिया ताकि सुरक्षाबल मूवमेंट न कर सकें। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वांगखेई, यैरीपोक और खुराई इलाकों में भी सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को बीच झड़प हुई।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में मैतेई नेता और चार अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में जारी प्रदर्शन जारी हैं। रविवार रात को प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए रात भर मशाल जुलूस निकाला। सरकारी इमारत को जला दिया गया और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। हिंसा के चलते मणिपुर के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


एसडीसी कार्यालय में लगाई गई आग
पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के क्वाकेथेल और सिंगजामेई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की झड़प हुई। पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़कर और रबर की गोलियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया। इंफाल पूर्वी जिले में सब डिविजनल कलेक्टर के कार्यालय को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी, जिससे कार्यालय की इमारत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कार्यालय में रखे आधिकारिक दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना के पीछे कौन है। 

ये भी पढ़ें- ठाणे में बड़ा हादसा: भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरे यात्री, तीन की मौत की आशंका; कई घायल भी बताए जा रहे
विज्ञापन


हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंफाल पूर्वी जिले के सेकमाई और कोइरेनगाई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को बाधित कर दिया ताकि सुरक्षाबल मूवमेंट न कर सकें। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वांगखेई, यैरीपोक और खुराई इलाकों में भी सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को बीच झड़प हुई। कई जगहों पर महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


मैतई नेता की गिरफ्तारी से भड़की हिंसा
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मणिपुर पुलिस ने अरमबाई टेंगोल संगठन के एक सदस्य को इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। मणिपुर में 2023 में भड़की हिंसा में इस मैतई नेता की संलिप्तता का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने मैतई नेता के अलावा गिरफ्तार किए गए चार लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी है। हिंसा के चलते इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं और इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें