फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: CRPF चौकी पर हुए हमले पर बोले आईजी- हमलावरों की खोज जारी, जल्द होंगे गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 11:47 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआरपीएफ के आईजी अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम पता लगा लेंगे कि किसने हमला किया है? उन्होंने कहा कि हमारी सेना चुनाव के लिए गई थीं, तभी असामाजिक तत्वों को मौका मिला और उन्होंने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
crpf ig akhilesh prasad singh - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के बिष्णुपुर में हुए हमले के बाद से राज्य के लोगों में डर बना हुआ है। सीएम एन बीरेन सिंह ने कसम खाई है कि वे हमलावरों को जल्द ही ढूंढकर रहेंगी। वही सीआरपीएफ के आईजी अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम पता लगा लेंगे कि किसने हमला किया है? उन्होंने कहा कि हमारी सेना चुनाव के लिए गई थीं, तभी असामाजिक तत्वों को मौका मिला और उन्होंने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को मणिपुर के बिष्णुपुर में सीआरपीएफ चौकी पर हमला हुआ। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान मारे गए, वहीं दो बुरी तरह घायल हुए हैं। इस पर सीआरपीएफ के आईजी अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह जो हुआ वह बहुत दुखद है। पिछले एक साल से सीआरपीएफ में जवानों को तैनात किया गया है। जो सभी यहां रहकर अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए यहां के लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अच्छे है, लेकिन कुछ असामाजिक लोग हैं, जो कि शांति रहने देना नहीं चाहते। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। ये वो लोग हैं जो देश के विरोधी है। यहां रहने वाले अधिकांश लोग अच्छे हैं, जो चाहते हैं कि हिंसा न हो, शांति बनी रहे।

आईजी अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एक छोटा सा समूह है जो इस तरह की सोच रखता है। लेकिन धीरे-धीरे उनको समझ आएगा कि वो कर रहे हैं, गलत कर रहे हैं। बाद में वे खुद ही सही रास्ते पर आ जाएंगे। उनके पास हथियार भी है, जो कि लोगों से लूटे गए हैं, और कुछ बाहर से भेजे गए हैं।
विज्ञापन


हमलावरों को पकड़ने में नहीं लगेगा ज्यादा समय
सीआरपीएफ के आईजी, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलावरों को लगता है कि इस हमले के बाद सीआरपीएफ की ताकत कम हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं हैं हम उन्हें ट्रैक करेंगे और इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा और उन्हें दंडित किया जाएगा।
हमलावरों के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी टीम उन्हें ढूंढ रही है, जल्द ही वे हमारी गिरफ्त में होंगे। यह पहली बार है कि उनके दूर के शिविर पर हमला हुआ है। हमलावरों को पकड़ कर कोर्ट में लाया जाएगा, उनको सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें