परिपत्र में कहा गया, जो अधिकारी राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण अपने कार्यालय आने में असमर्थ हैं, उन्हें उपायुक्तों, लाइन विभागों या फील्ड स्तर के कार्यलों में तैनात किया गया है। ताकि वे वहां से अपने कार्य जारी रख सकें या अपने दायित्व को निभा सकें।
इसमें आगे कहा गया है कि ऐसी सूचना है कि कई अधिकारी उन कार्यालयों में नहीं जा रहे हैं, जहां उन्हें संबद्ध (अटैच) किया गया है और अपनी ड्यूटी की रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। परिपत्र में कहा गया है कि उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों को बताया गया है कि वे इन अधिकारियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए रजिस्टर बनाए रखें। इसके साथ ही उन्हें अधिकारियों के गलत आचरण की जानकारी वेतन का वितरण करने वाले अधिकारियों से साझा करने को कहा गया है।