फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: 'काम नहीं तो वेतन नहीं से जुड़े आदेश की समीक्षा करें', राज्यपाल की सरकार को सलाह

Wed, 12 Jul 2023 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
विज्ञापन
अनुसुइया उइके - फोटो : ANI
विज्ञापन

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य में मौजूदा हालात के बीच राज्य सरकार को 'काम नहीं, वेतन नहीं' आदेश की समीक्षा करने की सलाह दी है। पिछले महीने राज्य सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के लिए 'काम नहीं तो वेतन नहीं' नियम लागू किया था, जो 3 मई को जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से बिना अधिकृत छुट्टियों के ऑफिस नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने मंगलवार को इंफाल के राजभवन में राज्य के मुख्य सचिव डॉ. विनीत जोशी और मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के साथ बैठक के दौरान सरकार को आदेश की समीक्षा करने की सलाह दी। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने राज्यपाल को जातीय संघर्ष से उत्पन्न राज्य की नवीनतम कानून व्यवस्था की स्थिति से भी अवगत कराया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान राज्यपाल उइके ने सभी संबंधित हितधारकों को शामिल करते हुए सौहार्दपूर्ण बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण स्थिति लाने के तरीकों और साधनों का पता लगाने के लिए उनके साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


राज्यपाल उइके ने उन्हें त्वरित कार्रवाई करने और निगरानी समिति की साप्ताहिक बैठक बुलाकर की गई कार्रवाई और आने वाली समस्याओं पर फीडबैक लेने को कहा। साथ ही उन्होंने किसानों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और कृषि गतिविधियों की व्यवस्था को सुचारू करने की सलाह दी।

उन्होंने सरकार से विस्थापित मेडिकल छात्रों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार समायोजित करने की भी सलाह दी। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए पर्याप्त दवाओं की आपूर्ति के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से संपर्क करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें