फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध 9 दिसंबर तक बढ़ा,  थौबल में गोला-बारूद जब्त

Sat, 07 Dec 2024 09:10 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

Manipur News: वीएसएटी और वीपीएन सहित मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं 9 दिसंबर को शाम 5.15 बजे तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा अनुमत मामलों" को छूट दी गई है।
विज्ञापन
मणिपुर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर सरकार ने शनिवार को नौ अशांत जिलों में मोबाइल डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध 9 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम जिलों में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि जनहित में वीएसएटी और वीपीएन सहित मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं 9 दिसंबर को शाम 5.15 बजे तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा अनुमत मामलों" को छूट दी गई है। जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 16 नवंबर को इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों में होने वाली समस्याओं को देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं पर से निलंबन हटा लिया। हालांकि, वाईफाई या हॉटस्पॉट साझा करने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


अफ्सपा के खिलाफ रैली निकाली जाएगी
ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (एएमयूसीओ) के नेतृत्व में इंफाल घाटी की पांच नागरिक संस्थाएं सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफ्सपा) के निरंतर लागू रहने के खिलाफ और मणिपुर में शांति बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को रैली करेंगी। इन संस्थाओं के संयोजक प्रताप लीशांगथेम ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर, अफ्सपा के खिलाफ और राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए मंगलवार को एक रैली निकाली जाएगी।

लीशांगथेम ने सभी लोगों से उस दिन काम बंद करने और रैली में शामिल होने की अपील की। रैली के तहत लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।रैली पोइरेई लीमारोल मीरा पैबी अपुनबा मणिपुर, ऑल मणिपुर वॉलंटरी एसोसिएशन, कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स (सीओएचआर) मणिपुर स्टूडेंट फेडरेशन के साथ आयोजित की जाएगी।

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर के थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह जब्ती शुक्रवार को पेची चिंगलक की तलहटी में तलाशी अभियान के दौरान की गई। जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एसएमजी कार्बाइन, मैगजीन, तीन हथगोले, चार कारतूस और एक रेडियो सेट शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें