फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों में भीषण गोलीबारी, बीएसएफ का जवान घायल

Tue, 02 Jan 2024 12:12 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, इंफाल

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8.20 बजे मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह कस्बे के चवांगफाई, एस मोलजोल गांव में के सामान्य क्षेत्रों में भारी गोलीबारी हुई...
विज्ञापन
Manipur Police - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह में मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी और बम धमाकों से मंगलवार सुबह क्षेत्र दहल उठा। इसमें बीएसएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। जवान को असम राइफल्स के मोरेह स्थित अस्पताल में इलाज के बाद इंफाल ले जाया जा रहा है। घायल जवान की पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8.20 बजे मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह कस्बे के चवांगफाई, एस मोलजोल गांव में के सामान्य क्षेत्रों में भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान करीब चार बम विस्फोटों की आवाज भी क्षेत्र में सुनाई दी।

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान ईस्टर्न शाइन स्कूल के पास तैनात बीएसएफ के जवान रविंदर सिंह को बाईं बगल में गोली लगी और जांघ पर छर्रे लगे हैं। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और वर्तमान में उनका केएलपी, 5वें असम राइफल्स अस्पताल, मोरेह, तेंग्नोपॉल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए इंफाल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे सड़क के किनारे ड्यूटी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें