मणिपुर के उखरूल जिले में बुधवार सुबह करीब 3.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने या जानहानि की खबर नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि "भूकंप की तीव्रता: 4.3, 07-10-2020, 03:32:56 बजे, लैटीट्यूड: 25.33 और लॉन्गिट्यूड: 94.44, गहराई: 10 किमी, स्थान: उखरूल, मणिपुर, पर आया।
बता दें कि इससे पहले 1 सितंबर को भी मणिपुर के उखरूल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सितंबर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी।