फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 'शांति-सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही सरकार', बीरेन सिंह ने म्यांमार सीमा को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 31 Jan 2025 08:57 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने घुसपैठियों को प्रवेश से रोकने के लिए मणिपुर में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की शुरुआत की है। म्यांमार के साथ सीमा पर बाड़ लगाने की केंद्र की पहल के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति बहाल करने और अपनी वर्तमान और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने घुसपैठियों को प्रवेश से रोकने के लिए मणिपुर में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की शुरुआत की है। म्यांमार के साथ सीमा पर बाड़ लगाने की केंद्र की पहल के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में तमाम समस्याओं के बीच शिक्षा और व्यावसायिक गतिविधियों को जारी रखने और विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पहाड़ियों और घाटी दोनों में कई लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। फिर भी सरकार शांति बहाली के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य सभी पुराने निवासियों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित करना है और साथ ही केंद्र की सहायता से उन्हें घुसपैठियों से बचाना है।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने कहा, राहत शिविरों में रह रहे विस्थापितों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संकट का दौर हमें रात को सोने नहीं दे रहा है। हम वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर राज्य के लोग हमें आईएलपी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त नहीं करते हैं, तो भगवान इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें