मणिपुर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से सोमवार को एक अपील जारी की गई। इसमें लोगों से कहा गया कि वे सोशल मीडिया और समाचारों में प्रसारित ऐसी बेबुनियाद सामग्री पर विश्वास न करें और ऐसी झूठी एवं मनगढ़ंत सूचना फैलाएं भी नहीं।
मणिपुर सरकार ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की छेड़छाड़ की हुई एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है।
विज्ञापन
मणिपुर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से सोमवार को एक अपील जारी की गई। इसमें लोगों से कहा गया कि वे सोशल मीडिया और समाचारों में प्रसारित ऐसी बेबुनियाद सामग्री पर विश्वास न करें और ऐसी झूठी एवं मनगढ़ंत सूचना फैलाएं भी नहीं। विज्ञप्ति में चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी निराधार बातों को फैलाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।