फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर हिंसा पर बोले सीएम बीरेन सिंह, विघटन चाहने वालों ने संकट में जानबूझकर लोगों को उकसाया

Sun, 01 Oct 2023 03:44 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रीफैब्रिकेटेड आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ विस्थापित लोग, जिनके घर हिंसा में बच गए थे, उन्होंने अपने मूल निवास स्थानों पर फिर से बसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिहं ने कहा है कि राज्य में मौजूदा संकट ऐसे लोगों के एक समूह द्वारा उकसाया गया है, जो जानबूझकर राज्य को विघटित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, भले ही संकट के कारण सभी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भगवान की कृपा से हम अभी भी एक साथ रह रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को राहत शिविरों में रहने वाले श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष योजना के तहत लाभार्थियों को एकमुश्त वित्तीय सहायता विरतरण के बाद कही। वितरण कार्यक्रम का आयोजन मणिपुर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए, एन. बीरेन सिंह ने दोहराया कि राज्य में मौजूदा संकट ऐसे लोगों के एक समूह द्वारा उकसाया गया है जो जानबूझकर राज्य को विघटित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, भले ही संकट के कारण सभी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भगवान की कृपा से हम अभी भी एक साथ रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रीफैब्रिकेटेड आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ विस्थापित लोग, जिनके घर हिंसा में बच गए थे, उन्होंने अपने मूल निवास स्थानों पर फिर से बसना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के घर जल गए हैं, उनके लिए सरकार नए घर बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, राहत शिविरों में रहने वाले प्रत्येक श्रमिक कार्ड धारकों को 5000 रुपयए दिए जाएंगे, ताकि उनके बच्चों की शिक्षा में थोड़ी मदद की जा सके।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें