फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को मणिपुर ट्रैफिक पुलिस खिला रही मिठाई, यह है इसकी वजह

Sun, 01 Sep 2019 02:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
मणिपुर ट्रैफिक पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

जहां देश में एक तरफ ट्रैफिक नियमों को लेकर नया मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 लागू किया हो गया है। इससे ट्रैफिक के नियम काफी सख्त हो गए हैं और जिनको उल्लंघन करने पर काफी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


अभी लागू हुआ मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के अनुसार अगर कोई बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़े गया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द हो जाएगा।  

वहीं, दूसरी ओर मणिपुर के चुरचांदपुर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहने को लेकर जागरुक करने के लिए एक रोचक अभियान शुरू किया। चुरचांदपुर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पहने लोगों को पकड़ कर उन्हें जुर्माना लगाने के बजाय उनको मिठाईयां खिला रही है। 
विज्ञापन



शहर की पुलिस अधिकारी अमृता सिंह का कहना है कि जब हम लोगों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर रोकते थे तो उन्हें बुरा लगता था। फिर हम एक नए विचार के साथ आए जिसमें हम उन्हें रोक कर मिठाईयां खिलाने लगे। 

उन्होंने कहा कि हम बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को रोकते उन्हें एक तरफ खड़ा करते और उन्हें प्यार से मिठाई खिलाते। इसके बाद हम उन्हें बहुत विनम्रता के साथ समझाते कि हेलमेट पहनना उनकी सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है। 

उन्होंने आगे बताया कि जबसे हमने इस अभियान की शुरुआत की है तब से लोग भी इसमें समर्थन देने लगे हैं। अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों की तादाद में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें