यहां एक सरकारी समारोह में मंत्रियों व अधिकारियों की मौजूदगी कम होने से नाराज मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा कि ऐसे मंत्रियों व अधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए जिनको आम लोगों की चिंता नहीं है। उन्होंने यहां मणिपुर राइफल्स परिसर में सोमवार को कौमी एकता सप्ताह समारोह में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मंत्री व अधिकारी लोकहित में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। समारोह में मुठ्ठी भर मंत्री व विधायक ही मौजूद थे। ज्यादातर सरकारी अफसर भी समारोह से नदारद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम निर्वाचित प्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों को आम लोगों के लिए रोल माडल बनना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा ताकि आगे से ऐसी स्थिति नहीं पैदा हो।