फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur BJP Resignations: मणिपुर के भाजपा सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा, फुंग्यार का मामला; पार्टी नेतृत्व मौन

Thu, 11 Sep 2025 05:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

प्रधानमंत्री मोदी के 13 सितंबर को संभावित मणिपुर दौरे से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उखरुल जिले के फुंग्यार क्षेत्र में पार्टी के 43 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया, जिनमें मंडल, महिला, युवा, किसान मोर्चा के प्रमुख और कई बूथ अध्यक्ष शामिल हैं। इस्तीफों का कारण पार्टी में संवाद की कमी और जमीनी नेताओं की उपेक्षा बताया गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पिछले दो साल से जारी हिंसा ने राज्यभर की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। इसी सिलसिले में राज्य में भाजपा को एक बड़ा झटका तब लगा जब 13 सितंबर को पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे से पहले उखरुल जिले के फुंग्यार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 43 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के प्रमुख और कई बूथ अध्यक्ष शामिल हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इन इस्तीफों पर मणिपुर भाजपा के उपाध्यक्ष अवुंग शिमराय होपिंगसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग 2022 विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उन्होंने इसे एक प्रचार स्टंट करार देते हुए कहा कि यह लोगों को गुमराह करने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने यह भी दावा किया कि फुंग्यार क्षेत्र में भाजपा की मंडल और बूथ स्तरीय इकाइयां पूरी तरह से मजबूत और सक्रिय हैं। साथ ही, इस्तीफा देने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:- Manipur: पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर

इस्तीफा के बाद क्या बोले नेता?

विज्ञापन

वहीं इस्तीफा देने वाले नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि वे पार्टी की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में जमीनी नेताओं के साथ कोई परामर्श नहीं होता, समावेशिता नहीं है और सम्मान की कमी है। साथ ही बयान में यह भी कहा गया कि हमारी निष्ठा पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति हमेशा अटूट रही है, लेकिन अब हम अपने समुदाय और मणिपुर की जनता की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।



ये भी पढ़ें:- Manipur: प्रधानमंत्री के संभावित मणिपुर दौरे की तैयारी तेज, राज्यपाल ने कुकी-जो विधायकों संग की अहम बैठक

पीएम मोदी की यात्रा से पहले भाजपा झटका
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के शनिवार को मणिपुर पहुंचने की संभावना है। यह दौरा मई 2023 में मणिपुर में मीतई और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा के बाद उनका पहला दौरा होगा। इस हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। फलस्वरूप इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें