फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: कुछ जगह से असम राइफल्स को हटाया, सीआरपीएफ तैनात

Tue, 08 Aug 2023 07:17 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय कई महिला निगरानी समूहों की मांगों के बाद लिया गया, जिन्होंने 3 अगस्त को महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर अर्धसैनिक बल द्वारा गोलीबारी और आंसू गैस छोड़ने के बाद राज्य से असम राइफल्स की वापसी का आह्वान किया था...
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात जवान - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में जारी अस्थिरता के बीच, राज्य सरकार ने असम राइफल्स को प्रभावी रूप से मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर के अंतरजिला मुख्य युद्ध क्षेत्र से हटा लिया गया है। इसकी जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 128वीं बटालियन को तैनात किया है। बिष्णुपुर से कांगवई सड़क मार्ग पर 9वीं असम राइफल्स की जगह ले ली है। बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर ताजा हिंसा और गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय कई महिला निगरानी समूहों की मांगों के बाद लिया गया, जिन्होंने 3 अगस्त को महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर अर्धसैनिक बल द्वारा गोलीबारी और आंसू गैस छोड़ने के बाद राज्य से असम राइफल्स की वापसी का आह्वान किया था। उल्लेखनीय है कि इसमें पचास से अधिक महिलाएं घायल हो गई थीं।

सोमवार को जारी एक आदेश में, मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) एल लैलुन ने कहा कि मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ अब बिशनपुर से कांगवई रोड पर मोइरंग लमखाई में चेक पोस्ट की निगरानी करेंगे। तीन अगस्त के कार्यालय के आदेश की आंशिक अधिसूचना में कहा गया है कि अगले आदेश तक बिशनपुर से कांगवई रोड पर मोइरांग लमखाई में नाका/चेक पोस्ट को 9 असम राइफल्स के स्थान पर सिविल पुलिस और सीआरपीएफ (सीआरपीएफ की 128 बटालियन) द्वारा संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें