मणिपुर में असम राइफल्स को नशीली दवाओ की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स ने एक किलोग्राम हेरोइन और नौ किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामिन टैबलेट्स की बड़ी खेप की बरामदगी की है। अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 40.05 करोड़ रुपए आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स ने एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार को मिजोरम के मेलबुक, जोखावथर क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी हुई।
जब्त किए गए सभी नशीले पदार्थों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई असम राइफल्स द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियानों का हिस्सा है, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में सहायता मिल रही है।