Manipur: Search Operation by Security forces
- फोटो : Amar Ujala
मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए भारतीय सेना, असम राइफल्स सीएपीएफ और पुलिस ने राज्य के व्यापस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इससे पहले भी इससे पहले शुक्रवार को सेना ने बड़े पैमाने पर खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इसका मकसद छीने गए हथियारों की बरामदगी और एसओओ कैंपों की औचक जांच करना था। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा की गई अपील के बाद मणिपुर में हथियारों और गोला-बारूद के समर्पण में तेजी आई है।
उल्लेखनीय है कि शांति और निरस्त्रीकरण के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाते हुए, राज्य के कई जिलों में कुल 144 हथियारों को स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया गया है। सौंपे गए हथियारों में कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह की हाल की मणिपुर यात्रा के दौरान की गई अपील में हथियार रखने वाले लोगों से स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया गया था। मंत्री ने अनुरोध का पालन करने में विफल रहने वालों से हथियार निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू करने की भी घोषणा की। इन ऑपरेशनों के दौरान हथियार रखने वालों के खिलाफ कानून की कड़ी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई का इंतजार है।