फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में महिलाओं के लिए सुरक्षा बलों का रास्ता रोकना आसान नहीं होगा, महिला बटालियन के गठन को मंजूरी

Wed, 01 Apr 2026 08:42 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मणिपुर में महिलाओं के समूह द्वारा सुरक्षा बलों का रास्ता रोकना आसान नहीं होगा। वजह, राज्य में 'महिला इंडिया रिजर्व बटालियन' का गठन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के साथ हुई बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं। गृह मंत्री ने मणिपुर के लिए एक महिला भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के गठन पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री खेमचंद से आईआरबी को लेकर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन परिसर में मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के साथ हुई बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में शांति के प्रयासों में तेजी लाने के लिए कहा। विभिन्न समुदायों के बीच बढ़ते सौहार्द को और ज्यादा मजबूत किया जाए। 

मणिपुर में 2023 के दौरान जातीय हिंसा और संघर्ष की शुरुआत हुई थी। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच कई बार टकराव हुआ। वहां पर हुई हिंसा में कई लोग मारे गए थे। लंबे समय तक लोगों को अपने घरों से बाहर जाना पड़ा। हजारों लोगों ने सुरक्षा कैंपों में शरण ली। 
विज्ञापन


हिंसा के बाद कई बार यह देखने को मिला कि वहां पर महिलाओं के समूह, सुरक्षा बलों का रास्ता रोक लेते हैं। इसके चलते सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और असम राइफल के जवानों को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मणिपुर में 'महिला भारतीय रिजर्व बटालियन' के गठन पर सैद्धांतिक सहमति मिलने से अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह, मंगलवार शाम को विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें