फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: आंगनबाड़ी कर्मी की मौत, एक सप्ताह पहले लगवाया था कोरोना का टीका

Sat, 20 Feb 2021 09:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
मणिपुर में आंगनवाड़ी कर्मी की कोविड-19 टीके से मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मणिपुर में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने के एक सप्ताह बाद 48 वर्षीय एक आंगनबाड़ी कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बिष्णुपुर जिले के कुंबी तेरेखा क्षेत्र निवासी डब्ल्यू सुंदरी देवी को कुंबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 फरवरी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस आंगनबाड़ी कर्मी को सांस लेने में दिक्कत के चलते 18 फरवरी को मोइरांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम सुंदरी देवी के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विचार के बाद उचित मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बिष्णुपुर जिला उपायुक्त नीता अरामबाम ने कहा कि मृतका के परिजनों ने दावा किया है कि टीकाकरण के समय संबंधित टीम को सुंदरी ने बताया था कि उन्हें एलर्जी की समस्या है। हालांकि, टीका लगाया गया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें