एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
मणिपुर के एडीजीपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। जानकारी के मुताबिक एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ने इंफाल में स्थित सेकेंड मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक क्वार्टर में कथित तौर पर अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।