फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manupur: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोग गिरफ्तार; 60 नौकरशाहों, 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Thu, 30 Jan 2025 11:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों और ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट-कोइरेंग’ (यूएनएलएफ-के) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्हें इंफाल के पाओना बाजार क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने बुधवार को थौबल जिले के तेंथा इलाके से ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरओ) के भी दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

तबादलों का दौर
इस बीच मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। राज्य प्रशिक्षण अकादमी के महानिदेशक पॉलुनथांग वैफेई को अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार दिया गया है, जबकि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग बाजपेयी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) होंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधान सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) अरुण कुमार सिन्हा नए प्रधान सचिव (कृषि, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) होंगे। आयुक्त-सह-सचिव (पर्यटन) और मणिपुर भवन नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर देवेश देवल अब केवल पर्यटन विभाग का प्रभार संभालेंगे।

अधिसूचना के मुताबिक, थौबल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश बलवाल इंफाल पूर्व के नए एसपी होंगे, जबकि सेनापति के एसपी अनुपम को संयुक्त सचिव (गृह विभाग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। चंदेल के एसपी शिवानंद सुर्वे को सेनापति के एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। ऐसे ही चुराचांदपुर के एसपी शेख मोहम्मद जाइब जाकिर को डीजीपी का वरिष्ठ एसओ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें