फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशंकर अय्यर बोले- देश में नहीं बचे पंचायती राज समर्थक; केरल के CM से कहा- चरणों में गिरकर अपील, कांग्रेस...

Mon, 16 Feb 2026 09:16 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Mani Shankar Aiyar: तिरुवनंतपुरम में 'विजन 2031: विकास और लोकतंत्र' शीर्षक वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने पंचायती राज में केरल को भारत का अग्रणी राज्य बताया।
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर, पूर्व केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम पिनरई विजयन को लेकर ऐसा दावा किया कि कांग्रेस में भूचाल आ गया है। अय्यर ने कहा कि विजयन एक बार फिर केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ अय्यर ने केरल में पंचायती राज में सुधार के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया और इसकी जिम्मेदारी संभालने के लिए पिनरई विजयन का जिक्र किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे अय्यर
दरअसल, मणिशंकर अय्यर तिरुवनंतपुरम में 'विजन 2031: विकास और लोकतंत्र' शीर्षक से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन सीएम विजयन ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने पंचायती राज व्यवस्था में केरल के शीर्ष स्थान को कानूनी रूप से सुरक्षित करने के लिए आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए और इसके लिए सुझाव भी दिए।

देश में कोई पंचायती राज समर्थक नहीं बचा: अय्यर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कोई पंचायती राज समर्थक नहीं बचा। केरल के इस सेमिनार में मुझे अपनी पार्टी सहयोगियों की अनुपस्थिति का अफसोस है। सीएम विजयन मैं आपके चरणों में गिरकर निवेदन करता हूं, कांग्रेस की छोड़ी गई जिम्मेदारी आप संभालें।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य कर चुके अय्यर ने महात्मा गांधी के भारत के दृष्टिकोण को याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने एक ऐसे देश की कल्पना की थी, जहां सबसे गरीब लोग भी स्वामित्व की भावना महसूस करें और यह विश्वास करें कि राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका है। 

'पंचायती राज के मामले में केरल शीर्ष पर'
उन्होंने कहा कि निसंदेह पंचायती राज के मामले में केरल शीर्ष पर है और उसने इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अपेक्षाओं को किसी भी अन्य राज्य की तुलना में कहीं अधिक पूरा किया है। उन्होंने कहा, 'हालांकि व्यवहार में पंचायती राज के मामले में केरल पहला राज्य है, लेकिन कानून के मामले में यह दूसरे स्थान पर है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: मणिशंकर अय्यर बोले- पिनरई विजयन बने रहेंगे केरल के मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी
 

केरल सीएम ने दी प्रतिक्रिया
वहीं केरल सीएम ने मणिशंकर अय्यर के बयान का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा विजन 2031 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें