फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलुरू: डॉक्टर ने सुपरमार्केट में मास्क पहनने से किया मना, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर उठाए सवाल, केस दर्ज

Thu, 20 May 2021 08:19 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरू

सार

मंगलुरू के सुपर मार्केट में मास्क बिना पहने धुमने पर जब एक डॉक्टर को लोगों ने टोका तो उन्होंने बहस की और कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों पर सवाल उठाया। 
विज्ञापन
मंगलुरू में डॉक्टर ने मास्क पहनने से इनकार कर दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक का एक वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दुनियाभर के एक्सर्ट्स से लेकर देश की सरकार व प्रशासन यहां तक की डॉक्टर्स भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय और खासकर भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने को कहते हैं लेकिन मंगलुरू के एक सुपरमार्केट में एक डॉक्टर ने ही मास्क पहनने से मना कर दिया। डॉक्टर को बिना मास्क पहने देख जब अन्य ग्राहकों व दुकानदार ने टोका तो उसने सभी से बहस कर ली। घटना का यह वीडियो मंगलवार (18 मई) का है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलुरू के पुलिस कमिश्नर का बयान
इधर, मंगलुरू के पुलिस कमिश्नर ने कहा, 'डॉ. श्रीनिवास काकिलया ने दुकानदार से बहस की और मास्क पहनने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कोरोना को लेकर जारी सरकारी दिशानिर्देशों पर भी सवाल उठाया। ऐसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।' बता दें, डॉक्टर के खिलाफ ईस्ट (कादरी) थाने में एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 



सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान
मालूम हो कि कई राज्य प्रशासनों ने बाहर जाते समय या किसी सार्वजनिक स्थान पर सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। देशभर में कोविड-19 के बढ़े हुए मामलों को नियंत्रित करने के लिए बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से 500 से लेकर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने की आलोचना
सुपरमार्केट के कर्मचारियों द्वारा कई प्रयासों के बावजूद, डॉक्टर ने यह कहते हुए मास्क पहनने से इनकार कर दिया कि सरकार ने मूर्खतापूर्ण नियम बनाया है। वायरल वीडियो में सुपर मार्केट के बिलिंग काउंटर पर डॉ. काकिलया को बहस करने के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मास्क जरूरी नहीं'। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो के वायरल होते ही डॉक्टर की जमकर आलोचना की। इसके अलावा लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें