केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स की एक टीम से इस हफ्ते मुलाकात करेंगी ताकि ऑनलाइन मंच पर लैंगिक संवेदनशील और बाल अनुकूल सामग्री दिखाए जाना सुनिश्चित हो सके।
मेनका गांधी ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों पर एक गोल मेज सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें ट्विटर और फेसबुक समेत अन्य के प्रतिनिधिनियों ने हिस्सा लिया था।
अधिकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स इंडिया कथित रूप से मंत्रालय के साथ सहयोग करके अधिक लैंगिक संवेदनशील और बाल अनुकूल सामग्री लाना चाहता है।