फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के मामले में भारत दुनिया के निचले चार देशों में: मेनका गांधी

Tue, 22 Nov 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : sonia gandhi maneka gandhi
विज्ञापन
रेप और महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने  बयान दिया है। महिला पत्रकारों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेप के मामले में भारत निचले चार देशों में है।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने कहा कि कई देश ऐसे हैं जहां रेप की घटनाएं होती हैं। लेकिन, वहां हमारे देश की तरह न तो उस पर इतना लिखा जाता है और न ही अखबारों में उसे जगह दी जाती है। 

दो सास पहले के अपने स्वीडन यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि निर्भया मामले के कारण हर दिन रेप से जुड़ी खबरें आती थीं। वहां किसी ने उनसे कहा कि कोई भी भारत नहीं जाना चाहता है। इसके बाद उन्होंने देशों की सूची पर नजर डाली तो उन्होंने पाया कि दुनिया में रेप के मामले में भारत निचले चार देशों में है। जबकि, स्वीडन नंबर एक पर है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दिया बयान

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी
मेनका ने जवाब देते हुए कहा कि आपके देश में अखबारों में खबर नहीं आती, जबकि हमारी कत्तई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। हमारे अखबार हर दिन उस बारे में लिखेंगे। 

ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, स्वीडन में सबसे ज्यादा अपराध के मामले होते हैं। वहां 1 लाख निवासियों पर करीब 63 मामले हैं। ये डाटा भारत की तुलना में 30 गुना ज्यादा है। बताते चलें कि भारत में 1 लाख लोगों पर 1.8 मामले दर्ज होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें