फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका को भरोसा जल्द पीएम सुलझा लेंगे कश्मीर मसला

Wed, 13 Jul 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मेनका गांध्‍ाी
विज्ञापन
मथुरा पहुंची महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी मथुरा की सियासत का मूड भांप गईं। भाजपा के नेताओं से हर सीट का गणित समझा। कहां कितना और किसका वोट है इसकी सिलसिलेवार जानकारी ली। साथ ही नेताओं को पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा ने अपना ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। एक सांसद को तीन तीन विधानसभाओं की कमान सौंपी गई है। मेनका गांधी मथुरा की कमान संभाल रही हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को पहुंचीं महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने श्रीजी बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में एक गोष्ठी करके केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया।

शहर के लोगों से मुलाकात करके सियासी हालात की जानकारी ली। बीच-बीच में केंद्र सरकार की योजनाओं का भी गुणगान किया। सखी केंद्र, ई बॉक्स सिस्टम, राष्ट्रीय महिला कोष और अनाथ बच्चों को अपने से मिलाने के अभियान के भी आंकड़े गिनाए। बताया कि 3000 बच्चों को अब तक गोद दिलाया गया है। 14 लाख बच्चे ऐसे हैं थे जो अपनों से दूर रहकर भटक गए थे। कोई भीख मांग रहा था तो कुछ गलत हाथों में पड़ गए थे। इन बच्चों को उनके घर वालों से मिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सुलझेगी कश्मीर की समस्या 

मेनका
महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कश्मीर की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। प्रधानमंत्री इस मामले में खुद समीक्षा कर रहे हैं। गृह मंत्री ने पर्याप्त पुलिस बल भेजने का फैसला किया है। मेनका ने बताया कि विभिन्न आपराधिक मामलों में पीड़ित महिलाओं को कानूनी-मेडिकल सहित सभी प्रकार की सहायता देने के लिए अब मथुरा में भी सखी केंद्र स्थापना होने जा रही है।

इसके लिए पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता के प्रस्ताव पर महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने हां कर दी। मंगलवार को महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी जब मोदी सरकार और कुछ अपनी योजनाएं बता रही थीं, उसी दौरान पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने उनके समक्ष सखी केन्द्र की मथुरा में स्थापना कराने का प्रस्ताव रख दिया।

इस पर मेनका गांधी ने सहज ही हां कर दी, लेकिन कह दिया कि इसका प्रपोजल राज्य सरकार को भेजना होगा। राज्य सरकार के माध्यम से ही यह केन्द्र मथुरा में स्थापित होगा। पालिका जमीन और भवन उपलब्ध कराए। इस केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को सरकारी सहूलियत प्रदान की जाएंगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री का शहर आगमन पर अभिनंदन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें