सेना का अधिकारी बता कर था ठगी.....
- फोटो : ani
हैदराबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर आदमी को पकड़ा है जो खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताकर शादी के प्रस्तावों की आड़ में लोगों को धोखा देता था। ये शख्स उनसे रूपये ऐंठने का काम करता था और अब तक करोड़ों की ठगी कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक, इस ठग की उम्र 42 साल है। इसने लगभग 17 लोगों को धोखा दिया और उनसे लगभग 6.61 करोड़ रुपये वसूल किए। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।