फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विमान में महिला क्रू ने सिगरेट जलाने से रोका तो यात्री करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 28 May 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

महिलाओं से बदसलूकी अब केवल सार्वजनिक स्थानों पर ही नहीं बल्कि विमानों में भी होने लगी है। ताजा मामला जेद्दाह से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले सऊदी एयरलाइंस के विमान का है। दरअसल विमान में महिला कैबिन स्टाफ ने एक पुरुष यात्री को सिगरेट जलाने से रोका तो वो उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। पुरुष यात्री ने महिला के सामने ही अपनी पैंट की चेन खोल ली। 



आरोपी की पहचान 24 साल के अब्दुल शाहिद शमसुद्दीन के तौर पर हुई है। जो केरल का रहने वाला है। दिल्ली में एयरपोर्ट के सूत्रों का कहना है कि आरोपी शमसुद्दीन ने पहले महिला कर्मी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सिगरेट जलाने से रोकने की बात भी नहीं मानी। सूत्र ने बताया, "शमसुद्दीन हंगामा करने लगा। जब महिला कैबिन स्टाफ ने अपने सहकर्मियों को मदद के लिए बुलाया तो उसने कथित तौर पर अपनी पैंट की चेन खोल ली और अश्लील इशारे करने लगा।"


दिल्ली में विमान के लैंड होने के बाद क्रू के सदस्यों ने घटना की शिकायत एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को की। जिसकी जानकारी फिर सीआईएसएफ को दी गई। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन लेकर गए। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next