फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहा की मौत: भाई के दोस्त को बचाने के चक्कर में गंवाई जान, हादसे के पीछे बहन की गुमशुदगी की कहानी

Sun, 28 Jan 2024 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में भाई को दोस्त की जान बचाने गए युवक को गलती से चाकू लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक से चाकू छीनने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन
चाकू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति कथित तौर पर चाकू से आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। दो भाई उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। वे व्यक्ति से चाकू छीनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, इसी दौरान गलती से एक भाई को चाकू लग गया और उसकी मौत हो गई। जबकि, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार को हुई और पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि रोहित ज्ञानेश्वर खारवे (27 वर्षीय) शहर के हुडकेश्वर इलाके में अपने दोस्त मनीष प्रमोद करवाडे के घर में रहता था। घर पर मनीष की मां और भाई शुभम भी रहते थे। रोहित की बहन एक हफ्ते से लापता थी, जिस बात से वह परेशान था। गुरुवार की रात रोहित भावुक हो गया और अपनी बहन का पता न लगा पाने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराने लगा। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि रोहित चाकू से आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। तभी मनीष ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने मनीष को धक्का दे दिया। जिससे मनीष का सिर दीवार से टकरा गया और वह घायल हो गया। इसके बाद शुभम ने रोहित (25 वर्षीय) से चाकू छीनने की कोशिश की, लेकिन चाकू गलती से उसी को लग गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। मनीष के बयान के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने शनिवार को रोहित को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें