पुलिस अधिकारी का कहना है कि जेसीबी चलाने वाले एक व्यक्ति को गांव वालों ने ट्रैक्टर से रस्सी से बांध दिया। गांव के तीन लोगों ने उसे बेल्ट से पीटा। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने कथित तौर पर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था और आरोपी इसी बात से नाराज थे।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे ट्रैक्टर से बांध दिया और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पिटाई में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?रियल एस्टेट डेवलपर की पत्नी की हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
मुंबई की एक सत्र अदालत ने शहर के एक रियल एस्टेट डेवलपर की पत्नी की हत्या करने और उसके आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चोरी करने के मामले में सोमवार को तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला 2012 का बताया जा रहा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसयू हक ने आरोपी को अजमेरा समूह के अध्यक्ष जयंत अजमेरा की पत्नी चेतना अजमेरा की हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया।