फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में सात महीने से युवती का पीछा करने वाले पर FIR, भीड़ पहले भी आरोपी की कर चुकी है पिटाई

Fri, 19 Jul 2024 01:04 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में युवती का सात महीने से पीछा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। युवती को परेशान करने पर भीड़ एक बार आरोपी की पिटाई कर चुकी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई में पिछले सात महीनों से युवती का पीछा करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती एक हीरा कंपनी में सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विकी राजेश गुप्ता के तौर पर हुई है और लड़की का पीछा करने पर भीड़ द्वारा विक्की की पहले भी पिटाई हो चुकी है।

विज्ञापन


27 साल की युवती ने की थी शिकायत
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 साल की युवती ने पालघर जिले से सटे नालासोपारा निवासी 34 साल के विक्की के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल बस डिपो से करता था पीछा
पीड़िता ने बताया कि वह रोज कार्यालय जाती है और आरोपी गुप्ता छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल बस डिपो से दक्षिण मुंबई में चर्नी रोड तक पीछा करता है। पुलिस ने बताया कि जनवरी में जब पीड़िता ने शिकायत की थी, तब भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन तब वह भाग गया था। एक बार पीछा करने पर पीड़िता ने भीड़ में शोर मचा दिया था। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। 

फिलहाल पुलिस ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन





 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें