फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में डिलीवरी एजेंट बनकर की दरिंदगी: फ्लैट में महिला को अकेले पा की घिनौनी वारदात; आरोपी फरार

Thu, 03 Jul 2025 10:42 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुणे के जोन-5 के डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपी अज्ञात व्यक्ति खुद को  कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बताकर महिला के फ्लैट में घुसा था, जहां उसने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला उस समय अपने फ्लैट में अकेली थी। उसका भाई किसी काम से बाहर गया था। तभी एक व्यक्ति कथित तौर पर बैंक का लिफाफा लेकर एक डिलीवरी बॉय उसके फ्लैट पर पहुंचा। जब वह कूरियर के लिए पिन लेने अपने घर के अंदर गई, तो उसने दरवाजा बंद कर दिया और महिला को अकेला पा उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। 

जोन 5 पुणे सिटी डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि पुणे सिटी के कोंढवा पीएस के अधिकार क्षेत्र में हुई इस घटना के संदर्भ में बीएनएस की धारा 64, 77 और 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म करने से पहले महिला पर स्प्रे का इस्तेमाल किया था, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के फोन में एक सेल्फी मिली थी। हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं। मामले की जांच और आरोपी की तलाश के लिए कुल 10 टीमों को लगाया गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच की पांच और पांच जोनल टीमें शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-   नाबालिग छात्र पर फिदा हुई टीचर: 40 साल की महिला शिक्षक... 16 साल का किशोर, होटल में दवा देकर करती थी ये काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें