फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: हेडफोन को लेकर चचेरी बहन से हुई बहस, पीट-पीट कर हत्या

Sun, 18 Jul 2021 12:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला

सार

पुलिस ने कहा कि ऋषिकेश यादव और उसकी चचेरी बहन नेहा के बीच हेडफोन को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद आदमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक आदमी ने अपनी चचेरी बहन को पीट-पीट कर मार डाला। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार शाम एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने हेडफोन को लेकर हुई मारपीट के बाद अपनी चचेरी बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी।

विज्ञापन


खादन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गोरक्षन रोड पर माधव नगर निवासी ऋषिकेश यादव और उसकी चचेरी बहन नेहा के बीच हेडफोन को लेकर बहस हुई थी, बात धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आदमी ने लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आगे पुलिस ने कहा कि घटना शाम करीब पांच बजे हुई। ऋषिकेश को उसके चचेरी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।ऋषिकेश से पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि क्या हत्या के कारण अन्य कारण थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें