तमिलनाडु के विल्लुपुरम के सलामथ नगर में शुक्रवार तड़के एक सुनार, उसकी पत्नी और एक शिशु सहित उसकी तीन बेटियों को घर पर मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक सुनार अरुण लॉटरी खेलने का आदी था और उसपर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था। इसलिए उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने मृतकों की पहचान एम. अरुण (33) निवासी, पलामलाई, उनकी पत्नी शिवगामी ( 26) और बेटियों धर्शिनी ( 5) युवाश्री और भारती (तीन महीने की शिशु) के रूप में की है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अरुण ने भारी कर्ज लिया था और उसे व्यापार में भी नुकसान हुआ था। इसलिए उसने खुदकुशी करने से पहले बच्चों और पत्नी को जहर दिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपनी बेटियों को मारने के कुछ ही मिनटों बाद, अरुण ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में अरुण ने कहा कि वह तीन अंकों की अवैध लॉटरी जो इस समय विल्लुपुरम में चल रहा है, टिकटों की खरीद में हुए नुकसान के कारण बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
उसने वीडियो के जरिए अपने दोस्तों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करे कि विल्लुपुरम में अवैध रूप से लॉटरी टिकट नहीं बेचे जाएं। मेरे इस कदम से निश्चित रूप से 10 अन्य लोगों की जान बच जाएगी। यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप देखने के बाद, अरुण के दोस्त घबराहट में उसके घर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया
हालांकि तमिलनाडु में पिछले 15 सालों से सभी प्रकार की लॉटरी पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा इसके अवैध प्रसार के आरोप लगाए गए हैं।