फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

श्रीलंका की तरह भारत में भी हमले की फिराक में था केरल से गिरफ्तार आईएस का संदिग्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

केरल में कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रीलंका में हमला करने वाले मास्टरमाइंड से प्रेरित था।

संदिग्ध रियास ए (29), जिसे रियास अबुबकर और अबु दुजाना भी कहा जाता है, को मंगलवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया। उसने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रेरित था।

बता दें श्रीलंका में 21 अप्रैल को कई बम धमाके हुए थे, जिनमें से अधिकतर आत्मघाती थे। इन हमलों में करीब 250 लोगों की मौत हो गई। एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "आरोपी रियास हाशिम और जाकिर नाइक के भाषण के वीडियो का बीते एक साल से अनुसरण कर रहा था।"

अधिकारी ने बताया कि रियास केरल में आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा था। जहरान हाशिम नेशनल तौहीद जमात का सदस्य है। माना जा रहा है कि श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों को उसी ने अंजाम दिया था। 

रियास ने पूछताछ में ये भी कबूला है कि वह काफी लंबे समय से लापता चल रहे अन्य आरोपी अब्दुल राशिद अबदुल्ला के संपर्क में भी था। वह उसकी ऑडियो क्लिप्स को फॉलो करता था। जिनमें से एक को उसने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जिसमें आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए दूसरों को उकसाया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
रियास का कहना है कि वह अब्दुल खायुम के संपर्क में भी, जो वालापट्टनम आईएस मामले का आरोपी है। माना जा रहा है कि खायुम सीरिया में है। आरोपी रियास का कहना है कि वह मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से भी हाशिम का अनुसरण करने को कहता था। फिलहाल रियास के पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह केरल में किन जगहों को निशाना बनाना चाहता था।

रविवार को एनआईए ने केरल में तीन संदिग्धों के घरों पर छापा मारा। जिनके कथित तौर पर उस आरोपी से संंपर्क हैं, जो 2016 में भारत को छोड़कर आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो गया था। एजेंसी को ये इनपुट मिले थे कि चार लोगों का एक समूह आरोपियों के संंपर्क में हैं।

तीनों संदिग्धों के घरों पर छापा मार एनआईए ने उनसे पूछताछ की। जिनमें उनके आईएस के साथ कथित संपर्क और उनकी योजना से संबंधित पूछताछ की गई। यहां कासरगोड में 15 लोगों के गायब होने के बाद जुलाई, 2016 में मामला दर्ज किया गया था।

तीन महीने भारत में रहा था हाशिम

खुफिया एजेंसी तमिलनाडु और केरल में उन लोगों की ट्रैकिंग कर रही हैं, जिनके नंबर जहरान हाशिम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआरएस) में मिले हैं। जहरान श्रीलंका हमलों का मास्टरमाइंड है। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है कि हाशिम ने भारत में 2018 के आखिर में करीब तीन महीने बिताए थे। अधिकारी का कहना है कि हाशिम की सीडीआर इसी समय और श्रीलंका लौटने के बाद की हैं।

हाशिम आत्मघाती हमलावरों के समूह में शामिल था। जिन्होंने ईस्टर संडे पर चर्च और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next