फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हमले की धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, 14 को होगा विश्व कप मैच

Wed, 11 Oct 2023 11:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडयम वही स्टेडियम है, जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के अधिकतर मैचों का आयोजन किया गया है। 14 अक्तूबर को भी यहां भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद अपराध शाखा ने शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हमले की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को हाल ही एक दहशत भरा मेल मिला था, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

बता दें, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडयम वही स्टेडियम है, जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के अधिकतर मैचों का आयोजन किया गया है। 14 अक्तूबर को भी यहां भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसे गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक ईमेल भेजकर दावा किया था कि स्टेडियम में विस्फोट होगा।

आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल, राजकोट के बाहरी इलाके में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपने फोन से मेल भेजा था। हालांकि, इस मेल में उसका नाम नहीं था। 

इससे पहले, अहमदाबाद पुलिस ने बताया था कि 14 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें