फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर हिस्ट्रीशीटर की कराई परेड, दर्ज हैं करीब 30 आपराधिक मामले

Tue, 15 Apr 2025 01:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

Maharashtra: पुणे पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर हिस्ट्रीशीटर की कराई परेड, दर्ज हैं करीब 30 आपराधिक मामले
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे पुलिस ने एक आरोपी टिपू पठान को हथकड़ी लगाकर उसके ही इलाके में परेड करवाई। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि अगर टिपू पठान ने या उसके साथी ने उन्हें परेशान किया हो, तो वे बिना डर के पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराएं। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी सहित 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया क हडपसर क्षेत्र के सैयद नगर में पुलिस टीम ने टिपू पठान की परेड कराई। इस दौरान काले पडल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मान सिंह पाटिल और उनकी टीम के सदस्य निवासियों से अपील कर रहे हैं कि वे पठान या उसके साथियों द्वारा किए गए किसी भी अपराध की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई में पानी टैंकर्स की हड़ताल खत्म; एयरपोर्ट पर यात्री के पेट से 7.85 करोड़ की कोकीन बरामद
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पठान को हाल ही में एक महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निरीक्षक पाटिल ने निवासियों को आश्वस्त किया कि उन्हें पठान से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है और उन्हें  अगर पठान ने धमकी दी हो या रंगदारी मांगी हो तो वे बिना डर के शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि पठान के खिलाफ 28 अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी शामिल हैं। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत भी पहले कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें